विश्व हिंदू परिषद जिला श्रावस्ती की योजना बैठक सम्पन्न
धर्मेंद्र सिह (व्योरोचीफ)
श्रावस्ती के इकौना स्थित श्री रामलीला मैदान सभागार में विश्व हिंदू परिषद की जिला योजना बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि बृजेश जी, प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख रहे। बैठक में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आगामी दिनों में जनपद श्रावस्ती में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा एवं योजना बनाई गई। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रघुपति पांडेय एवं प्रांत गौ रक्षा प्रमुख सूर्य प्रकाश का स्वागत एवं सम्मान किया उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा किया गया।बैठक में विभाग मंत्री अजय जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों संबोधित उन्होंने कहा कि संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सेवा कार्यों एवं हिंदू समाज की एकजुटता को लेकर समय अनुसार मीटिंग बैठक पर अपनी बात साझा की । इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विश्वम्भर श्रीवास्तव जी, आशीष आर्य आजाद जिला सह मंत्री श्री देवेंद्र जी, जिला सह मंत्री धर्मेंद्र सिंह जी,श्री सत्य प्रकाश गुप्ता जी श्री कमलेश जी, श्री संतोष पटवा जी सहित विश्व हिंदू परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





