विश्व कप हाकी के स्वागत में राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन
आगामी वर्ष 2023 जनवरी माह को राउरकेला में होने जा रही पुरुष हाकी विश्वकप प्रतियोगिता के स्वागत में राउरकेला शहर ही नही जिला के प्रशासनिक अधिकारी भी व्यस्त है।
इसी क्रम में आज सुबह 7.00 बजे राजगिरी एक प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस कार्यक्रम का आयोजन प्रशासन ने शहर के विभिन्न क्लबो एवं निजी संस्थानों के सहयोग से किया था।
कार्यक्रम के तहत शहर के हनुमान वाटिका से सरना चौक तक बिभिन्न प्रकार के खेल-कूद के अलावे ज्ञानवर्धकप्र प्रदर्शनी जैसे रस्सी कूद,कराटे,चित्रकला,लूडो़,कैरम,फैन्सी ड्रेस, नाच-गान,आदि का आयोजन किया गया था। एक पल के लिए ऐसा लग रहा था मानो पूरा शहर ही हाकी के स्वागत में उमड़ पड़ा है।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान, नगरनिगम आयुक्त जैसे आला प्रशासनिक अधिकारीयो के शामिल होने से कार्यक्रम में चारचाँद लग गया।






