विश्वकर्मा समाज वनभोज कार्यक्रम में समाजिक विकास पर हुई चर्चा
बंडामुंडा़ के डुमेरता पहाडी़ पर स्थित काली माता मंदिर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्वकर्मा समाज की ओर से सामाजिक वनभोज का आयोजन किया गया था। जिसमें विश्वकर्मा समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की।

इस वनभोज कार्यक्रम में बंडामुंडा़ क्षेत्र के ए, बी, सी और डी-सेक्टर,भूतबंगला,तिलकानगर,रामटोली,उत्तम बस्ती, कोयलागेट, व अन्य अंचलो में रहने वाले विश्वकर्मा समाज के लोग उपस्थित थे।
वनभोज के दौरान विश्वकर्मा समाज के अगुआई करने वाले व वरिष्ठ लोगो के बीच समाज की सामाजिक व संस्कृतिक विकास कैसे हो इस बिषय पर चर्चा हुई।
विश्वकर्मा समाज के सभी वर्ग के लोगो को एकजुट करने में विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष गणेश प्रसाद, सचिव धीरज शर्मा, राकेशविश्वकर्मा, सुनिल विश्वकर्मा व इनके अन्य सहयोगियो का प्रमुख योगदान रहा। एवं वनभोज कार्यक्रम को आयोजित करने में लखन लोहार ने मुख्य भूमिका निभाया।





