विभिन्न दल के नेता होंगे आजसू में शामिल
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
झारखण्ड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो के 21 फरवरी को मनोहरपुर के रायकेरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आनंदपुर के प्रखंड प्रमुख सह वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता दिलवर खाका के अलावे, जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि समेत सारंडा के विभिन्न गांवों व विभिन्न दलों के सैकड़ों महिला व पुरुष कार्यकर्ता आजसू का दामन थामने की तैयारी में हैं।
बताया जा रहा है कि दिलवर खाका पहले पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं मंत्री जोबा माझी के करीबी रहे हैं, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के आजसू में शामिल होने से झारखण्ड की सत्ता में शामिल महागठबंधन के विभिन्न पार्टियों को भारी नुकसान होगा, यह बात लोक सभा और विधानसभा चुनाव में दिखने को मिलेगा।
दूसरी तरफ गंगदा पंचायत के मुखिया सह आजसू से संबद्ध कोल्हान अखिल झारखण्ड श्रमिक संघ के कोल्हान प्रभारी राजू सांडिल ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में टाटीबा गांव के बिरहोर, गंगदा व छोटानागरा पंचायत के विभिन्न गांवों में सक्रिय महिला समूह की सैकड़ों महिलायें एवं युवा आजसू का दामन थामेंगे. आने वाले समय में आजसू मनोहरपुर व जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता आधार पर मजबूत राजनीतिक दल बनेगी।





