विभागीय उदासीनता के कारण बर्बाद हो रही है रेलिंग
मनोहरपूर : मनोहरपुर लगतार गार्डवॉल से क्लैंप की हो रही चोरी, विभाग मौन ।
मनोहरपुर, जराईकेला मुख्य मार्ग पर मीनाबाजार और रबंगदा जंगल घाटी के बीच आयरन मेटल से बना सुरक्षा गार्डवॉल रेलिंग कई जगह खुलकर जमीन पर गिरा पड़ा हुआ देखा गया है। चूंकी धातु से बना यह गार्डवॉल की रेलिंग जिस खूंटे के सहारे स्थापित है, वहां कई स्थान से धातु का हिस्सा क्लैंप गायब हो गए है। इसे देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि सुनियोजित तरीके से उक्त गार्डवॉल की रेलिंग की चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर भी अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई ना जानकारी लेने के लिए घटना स्थल पर पहुंच रहे है।
यदी समय रहते विभाग इस पर ठोस कार्रवाई नहीं करती है तो इसमे कोई शक नही की धीरे-धीरे सारा धातु की रेलिंग एक दिन वहां से गायब हो जाएगा। जबकी पीडब्ल्यूडी विभाग का मनोहरपुर में ही विभागीय कार्यालय है। बावजूद विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय मौन है।





