विधायक द्वारा दो योजनाओं का शिलान्यास 

विधायक द्वारा दो योजनाओं का शिलान्यास 

अनिल कुमार सराफ (रिपोर्टर) 

झारसुगुड़ा विधायक टंकधर त्रिपाठी ने झारसुगुड़ा जिले के किरमिरा ब्लॉक में सरस्वती शिशु विद्यामंदिर के एक  क्लास रूम के निर्माण का शिलान्यास किया, जिसकी अनुमानित लागत  ₹15 लाख है। शिलान्यास के दौरान प्रखण्ड विकास अधिकारी अविनाश लाकड़ा, स्थानीय सरपंच संतोषिनी पटेल, स्कूल  प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष तेजराज महानंदिया, संपादक लोचन बेहरा, बीजद मंडल अध्यक्ष उद्धव सिंह नाइक, झासकेतन प्रधान, संदीप कुमार पटेल मौजूद थे। इसी तरह, झारसुगुड़ा विधायक टंकधर त्रिपाठी ने गौड़ पनपाली पंचायत के कादोबहाल गांव के खेल मैदान में चार लाख की लागत से बनने वाले छात्र संयुक्त मंच का शिलान्यास किया।