विद्यालय में डांडिया का आयोजन
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राधा मोहन अकादमी के छात्राओं ने नवरात्र के शुभ अवसर पर जमकर किया डांडिया । अब गांव के स्कूल भी शहर के स्कूल के साथ कर रही बराबरी।
बिहार में सिवान जिला के दरौली थाना अंतर्गत चर्चित विद्यालय राधा मोहन अकाडमी के बच्चों ने नवरात्रि के अवसर पर छुट्टियों से पहले विद्यालय परिसर में डांडिया खेल का आयोजन किया गया था। जिसमें छात्राओं ने डांडिया का प्रदर्शन कर शिक्षकों का मन मोह लिया
आपको बता दें कि टंडवा बाजार स्थित राधा मोहन अकादमी विद्यालय के छात्रों ने नवरात्रि के अवसर पर विद्यालय में छुट्टी के पहले डांडिया का प्रदर्शन कर आदर्श विद्यालय का परिचय दिया है इस डांडिया खेल में भाग लेने वाली छात्राये-
कक्षा 7 की सलोनी कुमारी, अंकिता दुबे,
कक्षा 6 की रोशनी यादव, खुशी दुबे, साक्षी यादव, खुशबू कुमारी, भावना कुमारी
कक्षा 5 की निशा सिंह, अंजलि यादव, आलोशी कुमारी,
कक्षा 4 की चुलबुली वर्मा, तान्या वर्मा, आर्य कुमारी, इन सभी की डांडिया खेल के बेहतरीन प्रदर्शन से शिक्षक समेत अभिभावकों का मन मोह लिया वही अभिभावकों का कहना रहा कि इस तरह का प्रदर्शन से विद्यालय आदर्श विद्यालय के रूप में परिवर्तित होती जा रही है जहां बच्चों को हर तरह की शिक्षा दी जा रही है जिसकी चर्चा इस विद्यालय में पढ़ रहे सभी बच्चों के गांव में सुनने को मिल रहा है वही शहर के अपेक्षा गांव में भी उच्च शिक्षा एवं बच्चों को हर क्षेत्र में उच्च प्रदर्शन का मौका मिल रहा है जिससे हर क्षेत्र में बच्चों को देखा जा रहा है जिसका मिसाल अभी-अभी भागलपुर के गांव से आने वाली बारहवीं कक्षा की छात्रा संचिता बासु यादव ने टिक टॉक के माध्यम से प्रसिद्ध होकर दक्षिण के फिल्म मे कार्य कर अपना प्रस्तुति दिखाया है जिसे पूरा बिहार वासी खूब सराह रहे हैं।





