वेतन ना मिलने पर सफाई कर्मचारीयो ने नगरपालिका कार्यालय में जडा़ ताला।

वेतन ना मिलने पर सफाई कर्मचारीयो ने नगरपालिका कार्यालय में जडा़ ताला।

छुट्टी के दिन रविवार में काम करा कर पैसा ना देने का सफाई कर्मचारी का आरोप !
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर के नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मीयो ने  नगर पालिका के मुख्य दरवाजे को आज ताला लगाकर बंद कर दिया और अपनी मांगों पर अडे हैं। 
नगर पालिका के कार्यनिर्वाही अधिकारी ने सफाई कर्मीयो से छुट्टी के दिन अर्थात रविवार को काम करने के लिए वेतन देने की बात कह कर काम करवाया था, लेकिन सफाई कर्मयो ने आज पैसा न मिलने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका कार्यालय के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा कर बंद कर दिया और अपनी वेतन की मांग पर अड़ गए हैं, आज पूरे दिन सफाई कर्मीयो ने काम ना करते हुए अपनी बकाया राशी की भुगतान को लेकर नगर पालिका कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। समाचार लिखे जाने तक कोई समाधान नही हुआ था।
 नगर पालिका के कार्य निर्वाही अधिकारी विनोद चंद्र पंडा इस विषय को लेकर उच्च अधिकारी से मिलने जिला मुख्यालय (सुंदरगढ़) गए हुए हैं. फिलहाल सफाई कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय में ताला लगा कर अपनी मांग पर अड़े हैं अब देखना यह है कि कब तक इन सफाई कर्मियों की मांगो पर फैसला किया लिया जाता है।