लूट के सामान के साथ चार आदतन अपराधी गिरफ्तार
राउरकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई। लूटपाट के मामले का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार और चोरी का सामान बरामद।
राउरकेला पुलिस ने छेंड़ थाना मामला संख्या केस नंबर 273/2026 की गुत्थी सुलझाते हुए लूटपाट के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से लूटा गया सारा सामान भी बरामद कर लिया है।
पूरा मामला बीते 2 अक्टूबर 2026 को रात करीब 12 बजकर 5 बजे की है। शिकायतकर्ता ,आनंद दास उम्र 21 वर्ष जो कि टीसीआई फरसा टोली, थाना ब्राह्मणी तरंग, राउरकेला के रहने वाले है।उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शिकायत के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजकर 30 मिनट पर वह अपने दोस्त सुशांत धूलिया उम्र 21 वर्ष ,के साथ एयरपोर्ट फील्ड गए थे। इसी दौरान 4 लोग लोहे की रॉड और लाठी लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने दोनों के साथ मारपीट की, उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उनका ,एक आईफोन 14 मोबाइल फोन, तथा 1,000 रुपये नकद, लूटकर फरार हो गए। इस शिकायत के मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। विश्वसनीय खुफिया जानकारी और त्वरित जांच के आधार पर पुलिस ने इस वारदात में शामिल चारों आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण इस प्रकार है।
1.उमेश पांडा उम्र 43 वर्ष, पुत्र अजीत पांडा, निवासी शांति नगर बस्ती, सेक्टर 14, थाना सेक्टर,15, राउरकेला।
2.आकाश बडाइक ,उम्र 22 वर्ष, पुत्र-श लक्ष्मण बडाइक, निवासी सी बटा 217,शांति नगर बस्ती, थाना सेक्टर15, राउरकेला।
3.मनोज कुमार ठाकुर उम्र 22 वर्ष, पुत्र शिव शंकर ठाकुर, निवासी तुमकेला खटाल बस्ती, सेक्टर 14, थाना सेक्टर15, राउरकेला।
4.चिंटू रे उम्र 27 वर्ष , पुत्र बिनोद रे, निवासी तुमकेला खटाल बस्ती, सेक्टर14, थाना सेक्टर15, राउरकेला।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सारा सामान बरामद कर लिया है, जिसमें शामिल हैं:
एक आईफोन 14 , मोबाइल, 1,000 रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल की गई दो स्कूटी जिसका जिस्ट्रेशन नंबर ओडी 14 एजी 9034, और ओडी 14 एडी 5580 है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि इनमें से कई आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं
उमेश पांडा: इसके खिलाफ सेक्टर-15 थाना, टंगारपल्ली थाना और अब छींद थाने में कुल 4 मामले दर्ज हैं।
आकाश बडाइक: इसके खिलाफ सेक्टर-15 थाना और छेंड़ थाने में मामले दर्ज हैं।
मनोज कुमार ठाकुर: इसके खिलाफ आर.एन. पल्ली थाना और छेंड़ थाने में मामले दर्ज हैं।
चिंटू रे: इसके खिलाफ छेंड़ थाने में यह मामला दर्ज किया गया है।





