लिपिक की मौत पर तहसील कार्यालय में शोक
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर तहसील कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक प्रशांत साहू गुरुवार की सुबह तालचेर तहसील के अनुगोल सदर थाना अंतर्गत खलारी बिश्वाल शाही के पास किराए के मकान में मृत पाए गए।
दो मंजिला इमारत की छत से 30 फीट नीचे गिरने के बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई । आशंका जताई जा रही है कि हतासा या निरासा के कारण उसने आत्महत्या की होगी।
सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार वह अपनी मां की मौत के बाद पूरी तरह से टूट गया था, और पिछले कुछ दिनों से वह अवसाद ग्रस्त था। जरपाड़ा थाना क्षेत्र के बिमलबेड़ा गांव खलारी बिश्वाल शाही में प्रशांत के मकान में वह किराए में रहता था। उनके परिवार में उनकी भाभी, सास, प्रशांत की पत्नी और दो महीने की बेटी थी। फिलहाल मामले की जाँच में पुलिस जुटी हुई है। तालचेर तहसील समेत राजस्व अधिकारियों ने प्रशांत के खोने पर शोक जताया है.





