लापरवाही की सजा 13000 रुपये

लापरवाही की सजा 13000 रुपये

हरहर शम्भू ओ

जल्दबाजी और जाँच से बचने के लिए तेज रफ्तार की वजह से लग गया ₹13,000 की चपत। 
आज सुबह के 9.00 बजे के करीब राउरकेला के हनुमान वाटिका के पास रिंग रोड़ में सड़क परिवहन विभाग की जाँच चल रही थी, कि अरहम अहमद ,पुत्र सईद अहमद नामक एक युवक जो बिना हेलमेट पहने अपनी मोटरसाइकिल से वहाँ से गुजर रहा था, जाँच से बचने के लिए अपनी मोटरसाइकिल की रफ्तार बढा़ दी। और संतुलन खोकर संतोष पोद्दार नामक एक अधेड़ व्यक्ति जो अपनी स्कुटी से काम पर जा रहा था उससे जा कर टकरा गया। 
जाँच में जुटी पुलिस कर्मचारीयो ने दोनो को उठाया। जाँच में यह पता चला कि युवक ने ना तो हेलमेट पहने हुए था और ना ही उसके पास लाइसेंस था। उसकी मोटरसाइकिल का प्रदुषण प्रमाण पत्र और बीमा भी अपडेट नही था। जिसकी वजह से उक्त युवक पर ₹13000 का जुर्माना लगाया गया।