लापता नाबालिग की लाश मिलने से अंचल में सनसनी
कोरबा के रजगामार में तीन दिन से लापता सात वर्षीय भव्या जोशी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरुवार को करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे बच्ची का शव बरामद हुआ।
पुलिस फॉरेंसिक टीम और खोजी डॉग बाघा की मदद से जांच कर रही है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।
जानकारी के मुताबिक, भव्या 19 अक्टूबर को घर से पास की राशन दुकान जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तलाश शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने भी रजगामार पहुंचकर जांच की समीक्षा की थी। गुरुवार को शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू किए। आसपास के लोगों से पूछताछ और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।





