लूटपाट के दो आरोपी गिरफ्तार

लूटपाट के दो आरोपी गिरफ्तार

सुभाष गुप्ता (संवाददाता)

राउरकेला : सुंदरगढ़ जिला के राउरकेला शहर में लोगो से मोबाइल छिनने वाले दो युवको को लूटपाट के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया है। गिरफ्तार किए गए युवक सन्नी मालकार और कुनाल है।
दोनो युवक शहर के प्लांटसाइट थाना क्षेत्र के मधुसूदनपल्ली (वार्ड नंबर 2) के रहने वाले है।
आज शहर के सेक्टर 19 थाना में आयोजित पत्रकार सम्मेलनी में अपर पुलिस अधीक्षक संग्राम केशरी बेहरा ने पत्रकारो को यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए दोनो युवक लोगो के मोबाइल फोन चोरी करते थे या लूट लेते थे।पुलिस द्वारा इनके पास से एक होरनेट मोटरसाइकल क्रमांक-ओडी-14-पी-1624, चौदह मोबाइल फोन और चार हजार रूपए नगद बरामद किया गया है।


इन दोनो के बिरूद्ध शहर के सेक्टर-19थाना,झीरपानी थाना,सेक्टर-15थाना और सेक्टर 3थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 392 के तहत मामले दर्ज है।ये मामले चलित माह के 16 और 17 तारीख को दर्ज कराए गए है। जिनमें से सेक्टर-15 थाना और झीरपानी थाना में 16 और 17 दोनो तारीखो में मामला दर्ज किया गया है,सेक्टर-19 थाना में 16 तारीख को और सेक्टर-3 थाना में 17 तारीख को मामला दर्ज किया गया है।
इनपर लगाए गए भारतीय दण्ड़ संहिता की धारा 392 के अनुसार, जो भी कोई लूट करेगा, तो उसे किसी एक अवधि के लिए कठिन कारावास की सजा जिसे दस वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है, और साथ ही वह आर्थिक दंड के लिए भी उत्तरदायी होगा। और यदि लूट राजमार्ग पर सूर्यास्त और सूर्योदय के बीच की गयी हो, तो कारावास चौदह वर्ष तक का हो सकता है ।
इस पत्रकार सम्मेलनी में सेक्टर-15 थाना प्रभारी पार्वती हेम्ब्रम,झीरपानी थाना प्रभारी पद्मावती कपाट,सेक्टर-7 थाना प्रभारी एस.सी.नायक,सेक्टर-3 थाना प्रभारी दिव्यानी नायक, सेक्टर-19 थाना प्रभारी मानस स्वाईं प्रमुख रुप से उपस्थित होकर इस लूटपाट कांड़ की जानकारी दी।इस पत्रकार सम्मेलनी को अपर पुलिस अधीक्षक संग्राम केशरी संबोधित कर रहे थे।