लखनऊ कोचिंग अग्नी कांड में चार अधिकारी निलंबित प्राथमिकी दर्ज
लखनऊ के जानकीपुरम/इंदिरा नगर कॉम्प्लेक्स में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे शहर को हिला दिया। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने घटना का संज्ञान लिया।
मुख्यमंत्री योगी का सख्त एक्शन:
मुख्यमंत्री के निर्देश पर लापरवाही बरतने वाले 4 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
1. गौरव कुमार - अधिशासी अभियंता, XEN, जानकीपुरम
2. कमलेन्द्र कुमार सिंह - FSSO, फायर ऑफिसर, इंदिरा नगर
3. अनिल कुमार- AE, सहायक अभियंता
4. प्रमोद पांडे- JE, कनिष्ठ अभियंता
कोचिंग संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज
पुलिस ने लापरवाही और अवैध संचालन के आरोप में कोचिंग सेंटर संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच शुरू हो गई है। बिल्डिंग की फायर NOC और सेफ्टी इंतजामों की भी जांच होगी।
श्रद्धांजलि और हालचाल:
मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और दुखी परिवारों के प्रति संवेदना जताई। घायलों का हाल जानने अस्पताल भी पहुंचे। घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ पहुंचकर घायलों से मिलकर हाल जाना शोक संतप्त परिवार से मिलकर दुःख जताया।





