रेलवे पटरी को पार करने के लिए पुल ना बनने पर आंदोलन की चेतावनी
अनुराग आचार्य (व्यौरो प्रमुख)
जल्द से जल्द बंतोल रेलवे फाटक के नीचे से गुजरने वाली पुल ना बनने पर सांसद ने दी आंदोलन की चेतावनी।
तालचेर शहर वर्तमान में परिवहन क्षेत्र में गंभीर समस्याओं का सामना कर रहा है, एक तरफ कोयले से लदे ट्रकों के कारण सड़क पर ट्रैफिक जाम की समस्या है तो दूसरी ओर, रेलवे फाटक घंटों तक कोयला वैगनों के परिवहन के कारण बंद रहता है।
आज ढेंकनाल के सांसद महेश साहू ने एक जरूरी कार्यक्रम के लिए तालचेर में अपने तालचेर थर्मल आवासीय कार्यालय से प्रस्थान किया और आनंद बाजार रोड से गुजरते समय उन्होंने एक ट्रैफिक जाम देखा, इसलिए उन्होंने वहां से वाहन घुमाया और हरिहरपुर जाने के लिए तालचेर रेलवे स्टेशन से निकल गए। पर बंतोल रेलवे फाटक पर ट्रेन काफी देर तक रुकी रही। परिणामस्वरूप, सांसद, साइकिल चालक, छात्र, सरकारी कार्यालय के कर्मचारी और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में समय से पहुंचने के लिए इस सड़क से होकर निकले लोग भी अपनी वाहनों में रुके रहे।
यह सब देखकर सांसद श्री साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की जिसमें कहा गया है कि तालचेर में यातायात नियमो का पूरी तरह से उल्लंघन किया जा रहा है। इसी तरह, थर्मल, बलंदा कनवर रोड, थर्मल हांडीधुआ, रोड बदहाल हो गया है।बंथल रेलवे फाटक और सड़कों की जल्द मरम्मत कर सामान्य बनाने की चेतावनी दी गई है। रेलपटरी के नीचे से आनेजाने के लिए पुल नहीं बनने पर आने वाले हफ्तों में लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी जानकारी सांसद श्री साहू ने मीडिया प्रतिनिधियों को दी है।





