रेलपटरी से अंजान व्यक्ति का शव बरामद
चक्रधरपुर रेलमंड़ल अंतर्गत आनेवाले कांसबहाल और राजगांगपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेलपटरी पर एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है।
रेल सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक की उम्र 40 वर्ष के आसपास होगी। उसकी मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। रेल पुलिस बल को उक्त व्यक्ति का शव खंबा संख्या 440/5-7 कि.मी. के निकट बरामद हुआ है।
रेलवे थाना राजगांगपुर में इस बाबत यूडी केश नंबर 69/24 दर्ज कर शव को राजगांगपुर सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।





