रेलनगरी में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध निर्माण कार्य
रेल नगरी बंडा़मुंडा़ में एक बार फिर अवैध निर्माण कार्य जारी है। इसबार निर्माण हो रही घर को देखने से ऐसा लगता है कि कोई बहुमंजिला इमारत बनाई जा रही है। जबकि रेलवे विभाग के कार्य निरीक्षक,रेलवे पुलिसबल,व अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा ऐसे निर्माण कार्यो पर हमेशा से रोक लगाई जाती रही है। फिरभी लोग चोरी छुपे ऐसे निर्माण कार्य करने से बाज नहीं आ रहे है।
बंडा़मुंडा़ में स्थानीय लोगों और रेलवे विभाग के बीच हमेशा से ऐसी घटनाओं को लेकर विवाद की स्थिति बनीं रहती है।
बंडा़मुंडा़ अंचल में एक ओर रेलवे के द्वारा भूमि अधिग्रहण किए जाने के बाद विस्थापित अपने हक के लिए लडाई लडते नजर आते है तो दूसरी ओर बाहर से आए व्यक्तियों द्वारा बहुमंजिला इमारत बनवाया जा रहा है।
यहाँ प्रश्न उठता है कि रेलवे अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए कार्य निरीक्षक अधिकारी (IWO) रेलवे पुलिसबल, जैसे पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति कर रखी है,जिनका काम रेलवे की संपत्ति की रक्षा करना है। इसके वावजूद ऐसी घटनाओं का होना इनकी कार्यशैली पर प्रश्न खडे़ कर रहा है।





