राहुलगांधी के समर्थन में उतरी एनएसयूआई
सुमित जायसवाल (मीडिया प्रभारी)
केन्द्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग व राहुल गांधी जी के सदस्यता खत्म करना तानाशाही सरकार का निशानी है - डेविड कुर्रे
कांग्रेस के छात्र शाखा एनएसयूआई (NSUI) के जिला सचिव डेविड कुर्रे ने कहा कि राहुल गांधी जैसे विपक्ष के लोकप्रिय नेता की आवाज़ को मोदी सरकार दबाने का काम कर रही है , लोकसभा में पहले उनकी आवाज को दबाया गया , अब जनता की आवाज बनने का मौका नहीं दिया जा रहा है और अब उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया गया | लोकतंत्र का काला दिन मोदी सरकार में देखने को मिल रहा है | डरी सहमी सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग कर विपक्ष के आवाज को दबाया है | राहुल गाँधी जी के दोषी करार होने पर इतना जल्दी क्या थी , कि उच्च न्यायालय में बात रखने का मौका दिए बिना उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया गया | बौखलाई मोदी सरकार को राहुल गांधी से भय हो गया है | भारत जोड़ो यात्रा में उनकी लोकप्रियता बढ़ी , जनता ने उन्हें तकलीफ से अवगत किया , इस डर से ये कार्रवाई हुई है , डेविड कुर्रे ने आगे बताया कि ऐसे प्रधानमंत्री जो सिर्फ देश के युवा किसानों से झूठ के बल पर सत्ता में आए इन्हे सच्चाई अच्छी नहीं लगती ऐसे सरकार का हम लगातार विरोध करेंगे |





