रास्ता कटान को लेकर एमसीएल का विरोध 

रास्ता कटान को लेकर एमसीएल का विरोध 

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

तालचेर प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले हिंगुला पुलिस चौकी क्षेत्र में आनेवाले भालू गाडिया ग्राम स्थित रास्ते को हिंगुला खान की ओर से काट दिए जाने से स्थानीय लोगो ने तिव्र विरोध किया है। 
इसे लेकर स्थानीय लोगों ने सुबह के छः बजे से कोयला खान के टाईम कार्यालय के सम्मुख बैठ कर हल्लाबोल आंदोलन करने के साथ कोयला परिवहन करने वाले वाहनो को पूरी तरह से अवरूद्ध कर दिया। इस घटना से यह बात प्रकाश में आई है कि उक्त ग्राम की भूमी, खेत, खलिहान, कोयला खान के लिए अधिग्रहण किया गया है। विस्थापित हुए लोगो के विभिन्न दावो को एमसीएल की ओर से टालमटोल किए जाने से 18 नंबर जिला परिषद अमिओ प्रधान, स्थानीय सरपंच और वार्ड सदस्य के नेतृत्व में आंदोलन किया गया है।