राष्ट्रीय राजमार्ग का विस्तार के लिए हुई जनसुनवाई का भारी विरोध

राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर जनसुनवाई में ग्रामीणों का भारी विरोध पर्यावरण मंजूरी के लिए जन सुनवाई का हिंसक विरोध  

राष्ट्रीय राजमार्ग का विस्तार के लिए हुई जनसुनवाई का भारी विरोध

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुदरगढ़ जिला के राजगंगपुर में  परिवहन दक्षता में सुधार के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों को चौड़ा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के द्वारा प्रयास की जा रही है।

इसक्रम में आज राजगांगपुर प्रखंड़ और कुतरा प्रखंड़ माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 143 के विस्तार को लेकर की गई जनसुनवाई में ग्रामीणो का भारी विरोध देखने को मिला। यह सड़क ओडिशा से झारखंड राज्य तक 4-लेन में एक्सप्रेसवे बनाने का निर्णय केन्द्र सरकार द्वारा लिया गया है। जिसको लेकर आज  आम जनसुनवाई भारतीय राष्ट्रीय प्राधिकरण भारतमाला परियोजना के तहत सुंदरगढ़ जिले के कुतरा प्रखंड़ के सिनापल्ली पंचायत यार्ड में कुतरा ब्लॉक के लिटिबेडा ओडिशा से  रांची (झारखंड) तक बनानी है।

 जिसकी विकास हेतु 22/3/23 को इस जनसुनवाई में सुंदरगढ़ जिला  के अपर जिलाधिकारी अभिमन्यु बेहरा इसकी अध्यक्षता राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राउरकेला उप प्रदूषण बोर्ड आयुक्त कुतरा तहसीलदार ,एसडीपीओ अभिषेक कुमार पाणिगराही कुतरा थानाधिकारी अनवरन कुमार बिशी, राजगंगपुर थानाधिकारी बिवस्त कुमार प्रधान, कांसबहाल चौकी अधिकारी खगेश्वर बिस्वाल, सहायक निरीक्षक शरत चंद्र छत्तर के उपस्थिति में लगभग हजारों ग्रामीणों ने भाग लिया और योजना के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की इसमें विरोधियों की संख्या ज्यादा दिखी अब देखना यह होगा कि राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परियोजनाओं की विकास हेतु सरकार आदिवासी ग्रामीणों से कैसे निपटती है आज के जनसुनवाई मैं ज्यादातर विरोधियों को ही देखा गया।