राजगांगपूर प्रखण्ड मे संयुक्त जनसुनवाई कार्यकर्म
करीब 170 याचिकाओ पर की गई सुनवाई, 22 लोगों के बीच पट्टा वितरण किए गए
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न प्रखण्ड मे जन शिकायत की सुनवाई के लिए संयुक्त जनसुवाई का आयोजन किया जा रहा है | इसी क्रम मे राजगांगपूर प्रखण्ड मे 17 मई मंगलवार को पंचायत समिति कार्यालय के सभागृह मे सुबह 10 बजे संयुक्त शिकायत जन सुनवाई का आयोजन किया गया | उक्त संयुक्त जनसुवाई में सुंदरगढ़ जिलाआयुक्त निखिल पवन कल्याण, जिला पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ, जिला ग्रामीण विकास प्रकल्प के परियोजना निर्देशक भैरब सिंह पटेल, उपजिलाधिकारी अभिमन्यु बेहरा, राजगांगपुर एसडीपीओ डाक्टर शशांक बेउरा की मौजूदगी में जनसुनवाई आरंभ की गई | गौरतलब है की उक्त जनसुनवाई मे कुल 170 याचिकाओ पर सुनवाई की गई | संबंधित प्रखण्ड की विभिन्न पंचायत से व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओ को लेकर आए जनता ने जिलापाल के समक्ष अपनी समस्याओ से अवगत कराया | विशेष रूप से बिलाईगढ़ मे निर्माण की गई पानी की टंकी से अब तक लोगों को पीने के पानी की आपूर्ति नहीं कराई गई है | पश्चिमी ओडिशा के प्रसिद्ध घोघर मंदिर जाने वाली सड़क को निर्माण होने के बाबजुद भी गमनागमन मे बाधाप्राप्त को लेकर तीन बार शिकायत करने पर भी प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार से कोई कार्यवाई नहीं की गई |
मालिडीही से बूढाम पंचायत तक निम्न स्तर के सड़क निर्माण को लेकर जांच, प्रखंड में बाला मॉडल आंगनबाडी केंद्र का निर्माण काम अभी पूरा होना बाकी है कुकुड़ा पंचायत के लोग अभी भी इंदिरा आवास योजना से वंचित है|
गौरतलब है की राजगांगपूर की समस्याओ को लेकर आम जनता का रुझान जैसे राजगांगपूर स्थित सरकारी चिकित्सालय मे विगत 2 वर्षों से लिफ्ट खराब उसकी मराम्मत कार्य को लेकर अनदेखी | डालमिया सीमेंट की रेल लाइन को अतिशीघ्र भूमिगत करना | डीसीबीएल सयंत्र से निर्गत दुर्गंध गैस उत्सर्जन को रोकना | नगर के कई जगहों पर बिजली, पेयजल की आपूर्ति | ओसीएल आइरन एंड स्टील (ओआइएसएल) सयंत्र के अंदर से लूटे गए सामग्री को बंद करना | आपको बताया दे ट्राफिक समस्या व अन्य मुद्दों को लेकर कुल 170 याचिकाये दाखिल की गई थी | इस मौके पर 22 लोगों के बीच पट्टों का भी वितरण किया गया | उक्त संयुक्त जनसुनवाई शांति शृंखला के साथ सम्पन्न हुई |





