राजगांगपुर हुआ सेनिटाईज़
रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )
राजगांगपुर : कोरोना की दूसरी लहर को ध्यान में रखते हुए राजगांगपुर शहर के दुर्गा मंदिर, मधुसूदन कॉलोनी, कुम्हार पड़ा, तालकी पड़ा, इंडियन गैस ऑफिस रोड, पोस्ट ऑफिस इत्यादि स्थानों को डालमिंया सिमेंट द्वारा सेनिटाइज कराया गया l
शहर में कोरोना के बढ़ते हुए मामलो को देखते हुए स्थानीय नगरपालिका एवं अंचल के लोगों ने सयंत्र के अधिकारियों से शहर के विभिन्न हिस्सों को सेनिटाइज करने का अनुरोध किया था।
पिछले वर्ष लॉकडाउन के दौरान संयंत्र ने स्थानीय अंचल के प्रति अपने सामाजिक दायित्वो की पूर्ती करते हुए नियमित अंतराल पर पूरे राजगांगपुर शहर को सेनिटाइज किया था l
कुछ दिन पहले राजगांगपुर शहर के विभिन्न सरकारी कार्यालय, कोर्ट, तहसील, वकील संघ कार्यालय, राजगांगपुर पुलिस स्टेशन, नगरपालिका एवं पंचायत समिति कार्यालय के विभिन्न कमरो को भी संयंत्र द्वारा सेनिटाइज किया गया था l आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कंपनी प्रबंधन द्वारा कहा गया है कि आने वाले दिनों में ये प्रक्रिया जारी रहेगी l
संयंत्र के कुछ कर्मचारीयो के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कंपनी ने राजगांगपुर में अपने संयंत्र, आवासीय टाउनशिप और इसके आस-पास के परिसर में एहतियात बरतते हुए जहाँ भी संक्रमित व्यक्ति मिल रहे है उस इलाके को शील कर दिया जा रहा है।और संक्रमितो के संपर्क में आने वाले लोगो का कोविड परिक्षण करवाया जा रहा है।
साथ ही कंपनी के कार्यालय,संयंत्र के विभिन्न जगहों और आवासीय टाउनशिप को सेनिटाइज किया जा रहा है ताकि वायरस आगे न फैले ।
कंपनी ने सभी गेटों पर स्कैनिंग बढ़ा दी गई है,ताकि बाहरी लोगों का संयंत्र परिसर में प्रवेश करने से रोका जा सके ।
सुरक्षा उपायों के बावजूद यदि किसी व्यक्ति में खांसी, बुखार, गले में दर्द,या श्वांस लेने जैसी समस्या दिखाई दे तो उसे तत्काल कंपनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या स्पंदन चिकित्सालय जाने की सलाह दी गई है।
जिन लोगो का कोविद 19 परिक्षण के लिए नमुने लिए गए है,उन्हे रिपोर्ट आने तक घर या कंपनी द्वारा स्थापित संगरोध केंद्र में रहने की सलाह दी गई है ।
संयंत्र के अनुभाग प्रभारियों को आदेश दिया गया है की वे अपने टीम के साथ निरंतर वार्तालाप कर उनका मनोबल बढ़ाएं और किसी भी तरह की गलतफहमी को फैलने ना दें।





