राजगांगपुर विधानसभा में कुल कितने वोट पडे़
रामप्रवेश चौधरी
राजगांगपुर विधानसभा क्षेत्र में पडे़ वोट के सरकारी आंकड़े बार-बार बदले जाने से मतदाताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं।
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल तीन बार वोटों के अकडे पेस किए गए। पहला अकड़ा 57.58% दुसरा अकड़ा 66.05% तीसरा अकड़ा बता रहा कि कुल 71.75 फीसदी वोट पड़े हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 52 हजार 825 मतदाताओं में से 29 तृतीय लिंग मतदाता हैं जिनमें 1 लाख 24 हजार 101 पुरुष और 1 लाख 28 हजार 695 महिला मतदाता शामिल हैं, जिसमें से मौजूदा चुनाव में 89,515 पुरुष, 91,885 महिला और 7 तृतीय लिंग मतदाताओं ने वोट डाले है।
राजगांगपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 81 हजार 407 लोगों ने मतदान किया है। राजगांगपुर विधानसभा क्षेत्र के 274 बूथों में से झारबेड़ा बूथ संख्या 18 पर 324 में से 275 मतदाताओं ने वोट डाले।यहाँ उच्चतम प्रतिशत 84.88 प्रतिशत है। इसी तरह पानपोस (3) के बूथ संख्या 187 पर 548 में से 153 मतदाताओं ने वोट डाले, जो न्यूनतम 27.9 प्रतिशत है।
इस बार मतदान के बाद लोगो मे अनेक तरह की चर्चा सुनने को मिल रही है, लोगों के बीच चुनाव आयोग द्वारा पेस किया गया वोट के आंकड़े चर्चा का बिषय बना हुआ है,इस चर्चा ने सरकारी कार्य प्रणाली पर प्रश्न खडे़ कर दिए है।






