राजगांगपुर में तीन ब्राउन शुगर कारोबारी गिरफ्तार

रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )

ओडिशा सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर थाना क्षेत्र में चल रहे सफ़ेद जहर के नाम से जाने जाने वाले ब्राउन शुगर के व्यवसाय में सामिल लोंगों को राजगांगपुर पुलिस ने एक महीने के भीतर दूसरी बार पकड़ने में सफलता हासिल की |  

आपको बता दें कि राजगांगपुर में पुलिस ने आज ब्राउन शुगर के धंधे में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है | उसके पास से एक हिरोहोंडा मोटरसाइकिल,14,600 रुपये नगदी के साथ तीन मोबाइल,और 5 ग्राम 360 मिलीग्राम ब्राउन शुगर जप्त की गई है जिसकी किमत एक लाख तक बताई जा रही है पकड़े गए सभी अभियुक्तों को मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां जमानत ना मिलने के कारण उन्हें जेल भेज दिया गया |

रिपोर्ट के मुताबिक, राजगांगपुर और उसके आसपास के इलाकों में लंबे समय से  ब्राउन शुगर के कारोबार में शामिल लोंगों पर कड़ी नजर रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।  पुलिस ने पिछले महीने की 28 तारीख को ब्राउन शुगर के  सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था, जबकि आज फिर तीन अभियुक्तों को राजगांगपुर के एसडीपीओ शशांक शेखर बेउरा, थाना प्रभारी बिवस्त प्रधान, सब-इंस्पेक्टर खगपति बिश्वाल, सब इंस्पेक्टर मुकुंद मुरारी पात्रा, एएसआई अरुण पटेल, के नेतृत्व में खुफिया सूचना के अनुसार जा रहे 3 अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया |

सभी ब्राउन सूगर कारोबारी एक हीरो एटीएफ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुंदरगढ़ जा रहे थे, उसी वक्त तीनों ब्राउन शुगर के ब्यवसाय में लिफ्त अपराधीयों को पुलिस ने धर दबोचा जिन्हें कोर्ट चालान कर दिया गया है और शहर में इस तरह के बाकी  कारोबारियों पर विशेष नजर रखी जा रही है |