राखियों से सजा बाज़ार

राखियों से सजा बाज़ार

रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )

भाई बहन के प्रेम और अटूट सम्बन्ध का प्रतीक रक्षाबंधन के त्यौहार के अवसर पर रंग बिरंगी राखियों से सजा बाजार | कोरोना के कहर के बाद बाजारों में लौट रही खुशियां ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त आज कि सुबह 6 बजे से ही प्रारंभ हो रहा है । जिले भर के सभी बाज़ारों पर  शनिवार को राखी की दुकानों में राखी लेने के लिए बहनों की भीड़ लगी देखि गई । हालांकि स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि कोरोना के कहर व लॉक डाउन के बाद बिक्री पर असर जरूर पड़ा है लेकिन गत वर्ष के मुकाबले अच्छी बिक्री हो रही है । 

वहीं राखी खरीदने आई कई बहनों ने कहा कि राखी इस बार काफी महंगे मूल्य पर बिक रहा है । राखी के मूल्यों में दुगुना से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है । बावजूद इसके सभी बहनें अपने भाइयों के लिए राखी खरीदने के लिए देर शाम तक बाज़ार में आती रही |