रक्तदान कर अशोक सिंघल को दी गई श्रद्धांजलि

रक्तदान कर अशोक सिंघल को दी गई श्रद्धांजलि

हिन्दूवादी नेता अशोक सिंघल के सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर बजरंग दल के द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  बजरंगदल के सदस्यों ने राउरकेला के कोयलनगर सी ब्लाँक स्थित कम्यूनिटी सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था।इस रक्तदान शिविर मे राउरकेला सरकारी अस्पताल परिसर में स्थित रेड़क्रास संस्था की ब्लड बैंक द्वा'रा रक्त संग्रह किया गया,इस शिविर में कुल 59 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।


आज के ही दिन 17/11/2015  को स्वर्गीय अशोक सिंघल का स्वर्गवाश हुआ था उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रत्येक वर्ष बजरंग दल की राउरकेला ईकाई रक्त दान शिविर का आयोजन करता आ रहा है। स्व.अशोक सिंघल का विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यों को आगे बढ़ाने में अहम योगदान था। उन्हीं के समय मे राम मंदिर आन्दोलन को बहुत मजबूती मिली थी।अशोक सिंघल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्टार प्रचारक थे और बिश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होने कई दाईत्वो का निर्वाह किया। 
आज के रक्तदान शिविर के आयोजन में बजरंग दल के राजू सिंह,शंकर बर्मा,हैप्पी पटनायक, राजेश साहु, श्रीकांत राय,सुमन बिस्ट,सूरज मिश्रा,सूरज राय, केदार प्रियदर्शी बारीक,अभिषेक सिंह, संतोष यादव, अभिषेक धल,अजु महापात्रो,जगदीश जयस्वाल आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई।