राउरकेला में एकबार फिर चली गोली
शांत शहर मानी जाने वाली ओडिशा राज्य के राउरकेला शहर में वर्षो बाद उसी क्षेत्र में एक बार फिर चली गोली।
आज(शुक्रवार) की शाम सात बजे के आसपास राउरकेला के रेलवेकालोनी में "जितेन्द्र साह' उर्फ गोरे को किसी ने गोली मार दी, इस गोली कांड को लेकर शहर में तरह तरह की चर्चा सुनने को मिल रही है।
चर्चा तो यह भी है कि गोरे के ऊपर पांच राउन्ड़ गोली दागी गई। इस गोली कांड़ को साल भर पहले हुई दिल्लू हत्याकांड से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
इस गोलीकांड के बाद शहर से बाहर जाने वाली मार्गो पर पुलिस चौकन्ना है।





