राउरकेला की छात्रा का आईआईटी मुंबई में हुआ चयन

राउरकेला की छात्रा का आईआईटी मुंबई में हुआ चयन तो छात्रा को मुबारकबाद देने राजस्थान के कोटा से के.डी.सर पहुँचे राउरकेला।

राउरकेला की छात्रा का आईआईटी मुंबई  में हुआ चयन

ओडिशा के स्मार्ट सिटी राउरकेला  के सेक्टर 6,C/253 निवासी सतिस कुमार पटेल और स्निग्धा नायक की पुत्री समीक्षा पटेल का चयन आईआईटी मुंबई में होने से जहाँ एक ओर परिवार में खुशी का माहौल है वही समीक्षा को आईआईटी के लिए तैयारी कराने वाले केडी सर खुद राजस्थान के कोटा शहर से सड़क मार्ग से अपनी कार में समीक्षा के घर राउरकेला के सेक्टर 6 पहुँच और  उन्हें मुबारक बाद दी। के.डी.सर ने इस खुशी के अवसर पर समीक्षा को आशीर्वाद स्वरुप उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए एक आईपैड़ दिया,जिसे पाकर समीक्षा बहुत खुश हुई। 


समीक्षा ने साराँश दैनिक से अपनी बात साझा करते हुए बताया की वह नवी कक्षा तक अपने जन्म स्थान राउरकेला में ही पढाई की और अपने इंजीनियरिंग के सपने को पूरा करने के लिए कोटा का रूख किया, समीक्षा पटेल के अनुसार अपने विद्यार्थी जीवन में इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए उन्होने कोटा का नाम काफी सुन रखा था तो नवी कक्षा के बाद आगे की पढाई के लिए अपनी माँ के साथ कोटा चली गई और पढाई के साथ साथ इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कोचिंग लेने लगी जिसके लिए उन्होने के.डी.सर को चुना और उनसे कोचिंग लेने लगी।और इंटर पुरी करने के साथ-साथ इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में भी सफलता हासिल की और अब वह आईआईटी मुंबई में इंजीनियरिंग की पढाई कर रही है। 
 समीक्षा पटेल अपने इस सफलता का श्रेय अपनी अविभावको और के.डी.सर को देती है।

विज्ञापन