योगी के जन्मदिन पर सुःदरकांड़ एवं सोहर
बस्ती में गूंजा ‘राजाधिराज’ का जयकारा: योगी के जन्मदिन पर सुंदरकांड से सोहर तक, कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘अगले पीएम योगी’ के नारे
बस्ती, 05 जून 2026 | भक्तिमय माहौल, भगवा रंग और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच हिन्दू युवा वाहिनी बस्ती इकाई ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन श्रद्धा और जोश के साथ मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से संगीतबद्ध सुंदरकांड पाठ से हुई। हवन-आरती के बाद जैसे ही भजन-कीर्तन शुरू हुआ, पूरा पंडाल ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा। माहौल उस समय और गरमा गया जब मंच से मशहूर सोहर “बबुआ हमार राजाधिराज होईहैं, भारत के ताज होईहैं हो, वो तो यूपी कै सीएम हौऐं , वहू से बढ़कर अब पीएम होईहैं हो, की गूंज सुनाई दी। सोहर की धुन पर कार्यकर्ता झूम उठे और ‘योगी जी आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं’ के नारे लगाते रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के ‘हरा-भरा उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को भी दोहराया। हर हाथ में पौधा, हर जुबान पर योगी का नाम था।
हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री कन्हैया लाल द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि संगठन भले ही प्रदेश में भंग हो, पर योगी जी के प्रति कार्यकर्ताओं की दीवानगी जरा भी कम नहीं हुई है। ये समर्पण लालसा का नहीं, बल्कि श्रद्धा, निष्ठा और भक्ति भाव का अद्भुत संगम है। शायद यही पूंजी है जिसके दम पर योगी आदित्यनाथ हर निर्णय अडिग होकर लेते हैं और किसी के सामने झुकते नहीं।
*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ला, सुंदरकांड पाठ के यजमान बस्ती रियासत के राजा ऐश्वर्य राज सिंह, पूर्व विधायक बदरू निषाद, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, जिला संयोजक बबलू निषाद, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला महामंत्री विनय सिंह, महामंत्री कन्हैया लाल, सूरज प्रसाद द्विवेदी, संजय चौधरी, अमृत लाल, जय प्रकाश सिंह, पंकज मिश्रा, गोपीश्वर तिवारी, प्रमोद जायसवाल, मोहन सिंह, मनमोहन तिवारी, रवि शुक्ला, विजय कुमार द्विवेदी, श्याम भक्त दिनेश सिंह, राम प्रताप सिंह, अजय कन्नौजिया, धर्मेंद्र कन्नौजिया, धर्मेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, अखंड प्रताप सिंह, सत्येन्द्र सिंह, दुर्गेश कुमार सहित तमाम हिन्दूवादी संगठनों के पदाधिकारी और करणी सेना से यशवंत सिंह( रोलू ) आदि उपस्थित रहे।





