युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
कुड़ेकेला:- बेहरमुडा गांव में एक 20 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का दुखद मामला सामने आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतिका राधा अगरिया पिता घनश्याम अगरिया उम्र 20 वर्ष मूलत बेहरमुडा की रहने वाली थी। राधा अपने परिवार के साथ काम के सिलसिले में औराई करतला स्थित ईंट भट्टे पर गई हुई थी।बीती 17 तारीख को उसके पिता घनश्याम उसे महुआ बीनने के काम के लिए वापस अपने गांव बेहरमुडा लेकर आए थे। इसी बीच दरमियानी रात को एक हृदयविदारक घटना घटी।

घटना की जानकारी तब हुई जब घनश्याम की भतीजी रमला ने फोन कर परिजनों को सूचना दी कि राधा ने घर के म्यार छत के सहारे में अपनी चुनरी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। परिजनों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।





