युवती के आत्महत्या से गाँव में मातम छा गया

युवती के आत्महत्या से गाँव में मातम छा गया

सुंदरगढ़ जिला के बिसरा थाना अंतर्गत आनेवाले जरईकेला पुलिस चौकी क्षेत्र के कोपसिंघा ग्राम में एक युवती के आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। 
इस घटना को लेकर बिसरा थाना कांड संख्या 7/23 में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। 
बिसरा थाना से मिली जानकारी के अनुसार कोपसिंघा गाँव के रहने वाले बिनोद भुमिज की 20 वर्षीय बेटी पूजा भूमिज एक कचनार (कोईनार)के पेड़ से चुनरी बांधकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नही लग पाया है। इस घटना से पूरे गाँव में मातम पसरा है।