यात्री का मोबाइल चुराने वाला गिरफ्तार
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
ट्रेन में सफर कर रहे यात्री का मोबाइल चोरी करने के आरोप में राजगांगपुर रेलवे पुलिस बल द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे चोरी किए गए मोबाइल बरामद किया गया है।
यह मामला चक्रधरपुर रेलमंड़ल अंतर्गत आनेवाले राजगांगपुर रेलवे स्टेशन का है। जहाँ संदेह के आधार पर रेलवे पुलिस बल द्वारा पकड़ा गया व्यक्ति एक यात्री के मोबाइल चुराने का आरोपी निकला। उक्त व्यक्ति ने स्वयं भी यह बात कबूल की है।
मामला दिनांक 17.04.23 का है, जब सहायक उपनिरीक्षक आर.के होता ,रेलवे पुलिस बल प्रभारी निरीक्षक (राजगांगपुर) की देखरेख में कर्मचारियों के साथ गश्त और जाँच के दौरान लगभग 13.20 बजे देखा कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 02 पर संदिग्ध रूप से टहल रहा था। यहाँ से तत्काल ही ट्रेन नंबर 13288 एक्सप्रेस गूजरी थी। संदेह होने पर रेलवे पुलिस बल ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया और पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि उसने ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री का मोबाइल चुराया था। उसने अपना नाम व पता शेख अंजार (30), पुत्र शेख हबीब, निवासी इदगाह मोहल्ला राजगंगपुर, थाना राजगांगपुर, जिला- सुंदरगढ़ (ओडीसा)बताया।
जांच करने पर उसके पास से इनफिनिक्स कंपनी की एक नीले रंग की स्क्रीन टच मोबाइल, मॉडल नोट-12, कीमत 10,000 रुपये बरामद हुआ। उक्त व्यक्ति को रेलवे पुलिस बल द्वारा रेलवे पुलिस बल थाने में लाया गया।
ठीक उस वक्त, मोबाइल पर एक फोन कॉल आया,जिससे पता चला कि मोबाइल के मालिक एक यात्री है, जिसका नाम गोपाल यादव, जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़ है, जो कोच संख्या एस -4, वर्थ संख्या 05 में बिलासपुर तक जा रहा था। उक्त ट्रेन में आवश्यक औपचारिकताओं का पालन करने के बाद गिरफ्तार व्यक्ति और बरामद मोबाइल रेलवे शासकीय पुलिस, राउरकेला को सौंप दिया गया, जहां मोबाइल का मालिक यात्री भी उपस्थित था ।
इस मामले में एक प्राथमिकी मामला संख्या 55/23, भादावी की धारा 379 दर्ज किया गया है।





