यक्ष्मा और धूप से बचने के लिए जागरूकता अभियान

यक्ष्मा और धूप से बचने के लिए जागरूकता अभियान

हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक) 

महिला आरोग्य समिति द्वारा विश्व याक्ष्मा दिवस का पालन किया गया। आशाकर्मी झरना महाराणा की अध्यक्षता में रामटोली और उत्तम बस्ती के लोगों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में महिला आरोग्य समिति के सदस्यो ने बस्ती वासियों को यक्ष्मा रोग से बचाव के उपाय और यक्ष्मा रोग से पीडित होने पर चिकित्सा सुविधा कैसे ली जाए, इस रोग में वरती जाने वाली सावधानीयाँ, इस रोग से पिडितो के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधा की जानकारी दी। 

इसके साथ ही मौसम में बढ़ती तापमान को देखते हुए महिला आरोग्य समिति के सदस्यों ने ग्रीष्म ऋतु में लोगों को लू लगने,नीर्जलीकरण के खतरे से बचने के उपाय भी बताए। इसके लिए महिला आरोग्य समिति के सदस्यों द्वारा चित्र के माध्यम से लोगो को समझाया गया कि अधिक धूप में घर पर ही रहे। अधिक धूप में मजदूरी या शारीरिक श्रम करने से बचे। पानी एवं अन्य पेय पदार्थो का अधिक सेवन करे।
चाय,काफी जैसे पेय पदार्थो का सेवन ना करे। आवश्यकता पडने पर चिकित्सा सुविधा के लिए एंबुलेस सेवा का लाभ उठाये जिससे समय रहते किसी की जान बचाई जा सके। यदि अतिआवश्यक हो तो घर से छाता लेकर ही निकले। बड़े हो या बच्चे घर से निकलते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर बाहर निकले, साथ में छाता और पानी की बोतल रखा करे। खासकर स्कूली बच्चों के लिए इन उपायो को अपनाने के लिए माताओ को जोर देकर कहा गया।

आशाकर्मी झरना महाराणा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला आरोग्य समिति की सदस्य सालेश्वरी लोहरा, सूलामी भूमिज, संयुक्ता पंडा़, सौदामिनी साहू, वीणा लोहार, संगीता मुखी,ने पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का पालन कर लोगों को जागरूक किया। 
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रामटोली के मुखिया राम बंकिरा व अन्य स्थानीय लोगों ने भी अपने पूरा समर्थन दिया।