मो स्कूल अभियान के तहत ओडिशा के शिक्षा संयुक्त निर्देशक ने लिया (पुरातन) राष्ट्रीय विद्यालय को गोद
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में स्थित सबसे पुरातन विद्यालय "राष्ट्रीय विद्यालय" को ओडिशा के वर्तमान शिक्षा विभाग में कार्यरत संयुक्त निर्देशक ने शिक्षक दिवस से पूर्व राष्ट्रीय विद्यालय को मो स्कूल अभियान के तहत गोद लिया है।
आपको बता दें कि मो स्कूल अभियांन के तहत ओडिशा राज्य के शिक्षा संयुक्त निर्देशक श्रीमती राजश्री पटनायक ने राजगांगपुर शहर स्थित सबसे पुरातन विद्यालय राष्ट्रीय विद्यालय के संपूर्ण विकास एवं उच्च शिक्षा पद्धति हेतु इस विद्यालय को गोद ली है,
ज्ञात हो कि शिक्षक दिवस के एक दिन पुर्व कल शिक्षा संयुक्त निर्देशक श्रीमती राजश्री पटनायक ने विद्यालय प्रांगण में पहुंच कर विद्यालय के सभी पुराने विद्यार्थियों एवं शिक्षको को एकत्र कर विद्यालय परिसर में एक सभा का आयोजन किया गया।
इस सभा में संयुक्त निर्देशक ने अपने भाषण में विद्यालय के संपूर्ण विकास की जिम्मेदारी लेते हुए विद्यालय को गोद लिया और अपने बचत से विद्यालय को एक लाख रुपये की सहयोग राशी प्रदान की और शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान देने की बात कही।
आपको बता दें कि वर्तमान के ओडिशा राज्य के संयुक्त निर्देशक राजश्री पटनायक 1981 बैच के विद्यार्थी रही है, श्रीमती पटनायक इसी राष्ट्रीय विद्यालय से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा ग्रहण कर आज राज्य के संयुक्त निर्देशक के पद पर विराजमान है।
आज इस विद्यालय को गोद लेते हुए सबके समक्ष विद्यालय के संपूर्ण विकास का वादा किया, इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में मंचासीन विद्यालय के वर्तमान सचिव पुर्व उप नगरपाल अशोक दास, प्रखंड़ शिक्षा अधिकारी श्रीमती सरिता सोरनिया,प्रखंड़ अध्यक्ष बसंत टोप्पो, एवं 18 नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद देव रंजन विनोद के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं पुराने विद्यार्थी उपस्थित थे।





