मोहर्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक की कड़ी चेतावनी
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर: सुंदरगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि पिछले दिनों दो गुटों के बीच हुई दंगा में शामिल किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर में दो दिन पहले,दो गुटों के बीच हुई दंगा को लेकर और आज मोहर्रम पर्व को ध्यान में रखते हुए राजगांगपुर में एक बैठक आयोजित की गयी थी। इस बैठक में शामिल जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दंगा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। शहर की शांति भंग करने वालों और इसे बढ़ावा देने वालों को किसी तरह बख्सा नहीं जाएगा। चाहे वह नेता हो या अभिनेता; कोई भी बच नहीं पाएगा, सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।परन्तु पुलिस की कार्यवाही से निर्दोष नगर वासियों को डरना नहीं चाहिए।
बैठक में शामिल सुंदरगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रवीश दिवाकर ने कहा कि जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा सतर्क रहती है। मोहर्रम को लेकर स्थानीय डाक बंगाल में हुई एक बैठक में संबंधित स्थानीय विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले दो दिनों में हुए गुटीय संघर्ष में पुलिस ने दोनों गुटों से 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, युवाओं के एक खास समूह का आरोप है कि इसमें कुछ निर्दोष लोगों का नाम शामिल किया गया है, बैठक में एक गुट के युवक दूसरे गुट के युवकों पर आरोप लगाते रहे। इस सभा मे स्थानीय एस.डी.पी.ओ. अभिषेक पानिग्रही ने कहा कि किसी भी निर्दोष, निष्पक्ष के साथ अन्याय नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि दंगे की जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी, किसी को भी सड़क पर धार्मिक झंडे लगाने की इजाजत नहीं दी जायेगी।
इस बैठक में उपजिलापाल दशरथ सराबे, तहसीलदार एजस विनय कुल्लू, एसडीपीओ अभिषेक पानीग्राही, राजगांगपुर आईआईसी मनोरंजन प्रधान, पूर्व आईआईसी बिवस प्रधान, एसई खगपति विशाल और शहर के शांति समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।





