मोबाइल चोरी कर पिट गया युवक
तालचेर नगरपालिका बाजर में स्थित हेलो इंडिया मोबाइल दुकान से एक युवक मोबाइल चोरी कर लेने की घटना तालचेर के लोगों के एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल होते हुए वायरल होने लगी है।
आज तालचेर के हाटोतोटा नगरपालिका बाजार स्थित हेलो इंडिया मोबाइल दुकान से ग्राहकों की भीड़ का फायदा उठाकर एक मोबाइल चुरा ले गया।
दुकानदार को जब मोबाइल चोरी हो जाने की खबर लगी तो वह दुकान में लगी सीसीटीवी फुटेज देखने लगा जिसमे मोबाइल चोरी कर ले जाने वाले युवक को पहचानने के बाद उसे ढूंढ़ने निकला। दुकान से थोड़ी दूर जानै पर वह युवक पकड़ा गया। जिसे दुकान में लाकर पूछताछ करने पर उसने मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।
जिसके बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। और उसे तालचेर सदर थाना को शौप दिया गया।
तालचेर में इस तरह की चोरीयाँ आम हो गई है, जो पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न खड़े कर रही है।





