मेडिकल कालेज के लिए आंदोलन 16 गिरफ्तार

मेडिकल कालेज के लिए आंदोलन 16 गिरफ्तार

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर मेडिकल कालेज कार्यक्षम करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे आंदोलन कारीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस गिरफ्तारी से स्थानीय लोगो में नाराजगी देखा जा रहा है।
स्थानीय लोगों में ऐसी चर्चा है कि मेडिकल कालेज को कार्यक्षम करने की मांग तालचेर वासियों द्वारा लम्बे समय से की जा रही है। लेकिन लोगों की मांग पर प्रशासन द्वारा ध्यान ना दिया जाना एक तरह से तालचेल वासियों के लिए किसी अभिशाप से कम नही है। 
तालचेर वासियों के लिए राज्य सरकार द्वारा उचित चिकित्सा सुविधाएं ना किए जाने से कोयला खनन की प्रमुख कंपनी एमसीएल द्वारा "पाँच सौ करोड़"की लागत से पाँच सौ शय्या विशिष्ट मेडिकल कालेज अस्पताल में 100 छात्र छात्राओं को मेडिकल की पढाई की सुविधा के लिए तीन वर्ष पहले घंटपाडा़ के निकट जगन्नाथ प्रबंधन कार्यालय के समीप एक विशाल इमारत का निर्माण किया गया है जिसमें पर्याप्त कमरे है। वर्मान में लोग इसे भूत कोठी की संज्ञा देने लगे है। 
इसी बिषय को लेकर आज सोमवार के दिन मेडिकल कालेज कार्यानुष्ठान कमिटी की ओर से तालचेर में बंद का आह्वान कर आंदोलन किया गया था। 
जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 16 बंद समर्थको को गिरफ्तार किया है, अंचल के बुद्धिजीवियों ने इसे दुःखद बताया है।
इस आंदोलन में कमिटी की ओर से दिगम्बर गणनायक,पद्मचरण सामल,प्रेमानंद महान्ती व अन्य सैकडो़ कार्यकर्ता शामिल थे। तालचेर मैडीकल कालेज के लिए यह दुःखद है कि केन्द्रीय मंत्री, सांसद, विधायक सभी तालचेर से  ताल्लुक़ रखते है फिरभी इस ओर  सरकार का ध्यान नही जाता।