मुहब्बत के नाम पर छल करने वालो पर मुकदमा दर्ज

इश्क़, मुहब्बत, धोखा, यह किसी फिल्म का नाम नही एक सच्ची घटना है। 
बंडामुंडा़ थाने में इसकी शिकायत  दर्ज की गई है,मामले की छानबीन  के पश्चात आरोपीयो को कोर्ट चालान कर दिया गया है। 
यह घटना है बंडामुंडा़ थाना क्षेत्र की,बंडा़मुंडा़ अंचल की रहने वाली एक महिला ने अपने ष्रेमी व उनके परिवार वालो के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 
महिला का कहना है कि उसका प्रेमी उसे प्रेमजाल में फंसाकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा, उन दोनो के प्रेम संबंध से एक बच्चा भी हुआ। 
लेकिन अब प्रेमी व उनके परिवार वाले महिला व आठ माह के बच्चे को अपनाना नही चाहते उन लोगो ने इ़नके साथ मारपीट की ओर घर से भगा दिया। 
प्रेमी राउरकेला के एन.आई.टी बेकपोस्ट में दलपोष के मुंडा़ टोली निवासी संदीप जाते है। बताया जा रहा है कि संदीप जाते राउरकेला इस्पात संयंत्र का कर्मचारी है।
बंडामुंडा़ थाने में संदीप जाते, भाई समीर जाते, पिता डोमनिक जाते व बुआ मार्था के खिलाफ भारतीय दंड़ संहिता की धारा 341,417,376,294,506,34, के तहत मामला दर्ज किया गया है।