मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रा बनी एक दिन की थाना प्रभारी
मिशन शक्ति अभियान: छात्रा राबिया खातून बनीं एक दिन की थाना प्रभारी
हर्रैया थाने में पुलिस कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं छात्राएं, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध की दी गई जानकारी
हर्रैया, बस्ती। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत बालिकाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शुक्रवार 16 अक्टूबर 2026 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआपार की छात्रा राबिया खातून को एक दिन के लिए थाना प्रभारी हर्रैया बनाया गया। एक दिन की थाना प्रभारी बनीं राबिया को थानाध्यक्ष के दायित्वों और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली से परिचित कराया गया। छात्राओं को थाना प्रभारी कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, आईजीआरएस डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, जीडी कार्यालय और महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, यातायात सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, तीन नए आपराधिक कानूनों और नशे के दुष्प्रभाव पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. श्री नारायण मिश्र सहित शिक्षक शैलेश कुमार, वंशीधर, अभय कुमार सिंह और प्रदीप कुमार गुप्ता मौजूद रहे।





