माँ दुर्गा की प्राचीन मूर्ति बरामद
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के राजवाटी के निकट मांकड़केंदा से होकर गुजरने वाली ब्राह्मणी नदी से दो फुट ऊँची,डेढ़ फुट चौडी़ मुगनी पत्थर से निर्मित माँ दुर्गा की अष्टभुजा प्राचीन मूर्ति निकली है। जिसे देखने के लिए नदी किनारे लोगों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई।
देवी दुर्गा की यह मुर्ती कब और कैसे यहाँ पहुँची इस बिषय को लेकर तरह तरह की अटकले लगाई जा रही है।
लोगो की मांग है कि इस प्राचीन मूर्ति पर पुरातत्व विभाग की दृष्टि पड़नी चाहिए।





