महिला को टिप्पणी कर सरपंच गिरफ्तार

महिला को टिप्पणी कर सरपंच गिरफ्तार

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर के कोलियारी पुलिस ने स्थानीय सरपंच को एक महिला को टिप्पणी करने व उसके पति के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 
तालचेर के पद्मावतीपुर पंचायत के सरपंच महर्गा बेहरा को आज गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया गया है। सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार बलंडा़ अंचल के पति पत्नी अपने घर लौटने के क्रम में बलंडा़ बाजार में  खडे़ महर्गा बेहरा महिला को टिप्पणी करने लगा जिसका विरोध महिला के पति द्वारा किए जाने पर सरपंच ने महिला के पति की पिटाई कर दी। जिसकी लिखित शिकायत कोयलारी थाने में की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस मुकदमा संख्या 419 दर्ज कर सरपंच को भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए/294/323/307/34, के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया है।