महिलाओं को मिला दिपावली का तोहफा

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को  दीपावली का शानदार तोहफा दिया है। तोहफा के तौर पर 105 महिला लाभार्थियों को निशुल्क गैस रिफिल  सब्सिडी का  वितरण किया गया। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य सकेत मिश्रा ने कहा देश एवं प्रदेश सरकार  महिलाओं के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध व कटिबद्ध है । 


 वहीं जिला अध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा ने कहा कि ने प्रदेश सरकार के नेतृत्व में महिलाओं के उज्जवल भविष्य के लिए सरकार द्वारा अनेक  प्रयास किए जा रहे है। जिला अधिकारी ने कहा कि महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभ हमेशा से दिया जा रहा है। 
 कुछ मामलो में अड़चने आई है,जिनका इ केवाईसी पूर्ण होने के पश्चात वितरित कर लभभन्वित किया जाएगा जिलाधिकारी ने कहा लकड़ी से खाना बनाने पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। गैस सिलेंडर से खाना पकाने पर रसोई कार्य आसानी होगी और त्योहारों में आएगी रौनक। घर होगा खुशहाल।