मशाल शोभायात्रा से राजगांगपुर महोत्सव झरझरा का हुआ आगाज

मशाल शोभायात्रा से राजगांगपुर महोत्सव झरझरा का हुआ आगाज

मशाल शोभायात्रा से राजगांगपुर महोत्सव झरझरा का हुआ आगाज आगामी 23 दिसंबर तक भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक दिखेगा महोत्सव में।

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला में स्थित राजगांगपुर शहर में ओडिशा का इतिहासिक महोत्सव झरझरा का आगाज शुक्रवार सुबह मशाल शोभायात्रा के साथ 15वें राजगांगपुर महोत्सव झरझरा का भव्य शुभारंभ हुआ।

यह चार दिवसीय इस महोत्सव को 20 से 23 दिसंबर तक धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी अद्भुत सांस्कृक्तिक प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। इस भव्य आयोजन के लिए स्थानीय फुटबॉल मैदान में आकर्षक और विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (पप्पू) और महासचिव अशोक दास ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव और भी भव्य और खास है, जो भाईचारे और सांस्कृक्तिक विरासत का प्रतीक बनेगा।

महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 6 बजे पवित्र घोघरधाम में विधायक डॉ. सीएस राजन एका के नेतृत्व में मशाल की पूजा अर्चना से हुआ। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो सुबह 9 बजे डालमिया सीमेंट कॉलोनी स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंची।

डालमिया सीमेंट के ईडी चेतन श्रीवास्तव ने शोभायात्रा का स्वागत किया। मशाल को जगनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए फुटबॉल मैदान तक लाया गया।

यहां मशाल को स्थापित किया गया और विधायक डॉ. सीएस राजन एक्का ने झंडा फहराकर महोत्सव का आधिकारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर झरझरा महोत्सव समिति के पदाधिकारियों सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। महोत्सव के दौरान भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सजीव झलकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जो इसे यादगार बनाएंगी।