मनोहरपुर सेअयोध्या तक पदयात्रा में निकले विकी महतो

मनोहरपुर सेअयोध्या तक पदयात्रा में निकले विकी महतो
मनोहरपुर सेअयोध्या तक पदयात्रा में निकले विकी महतो

गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता) 

पश्चिम सिंहभूम जिला के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत आनेवाले  रेंगालबेडा ग्राम निवासी विकी महतो, पिता राजू महतो ने मनोहरपुर से अयोध्या तक की पैदल यात्रा, दिनांक 24 दिसम्बर 2023 से आरंभ कर दिया है। श्रीराम मंदिर उद्घाटन दिवस 22 जनवरी 2024 से पहले पहले पहुँचने का संकल्प लेकर अपने घर से निकला है विकी महतो।

विकी महतो की उम्र केवल 18 साल वर्ष है। विकी महतो ने कहा कि
राम मन्दिर अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बनाया जा रहा जो एक हिन्दू मन्दिर है जहाँ रामायण के अनुसार, हिन्दू धर्म के भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। मन्दिर निर्माण की पर्यवेक्षण श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र कर रहा है। 5 अगस्त 2020 को भारत के प्रधान मन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भूमिपूजन अनुष्ठान किया गया था और मन्दिर का निर्माण आरम्भ हुआ था। भव्य राम मंदिर के उद्घाटन का समय तय हो गया है, इस शुभ कार्य के लिए 22 जनवरी 2024 की तारीख और 12.20 मिनट का समय तय किया गया है। अभिजीत मुहूर्त में यह कार्यक्रम होगा। विकी महतो 700 कि.मी. पैदलयात्रा पुरा कर अयोध्या पहुँचेगे। इस पगयात्रा के माध्यम से उसने संदेश दिया है कि वह राम भक्त है उसी के सहरे वह पैदल यात्रा कर रहे हैं ,उन्होने यात्रा आरंभ करने से पहले कहा कि, पाॅकेट में गांधीजी हो या ना हो लेकिन दिल में तुफान होना चाहिए। सुशांत नायक और उनके साथियों ने युवक का हौसला बढ़ाया।