मनोहरपुर डिग्री कालेज के छात्रों का संघर्ष सफल हुआ
डिग्री कॉलेज मनोहरपुर के छात्र एवं छात्राओं के लंबे समय के संघर्ष से तत्काल परिक्षाकेंद्र बदला गया और साथ ही स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति भी की गयी।इस मांग को लेकर डिग्री कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं द्वारा 19 दिनों तक कॉलेज को ताला बंद किया गया था और साथ ही 120 से अधिक छात्र एवं छात्राएं इस संबंध में कुलपति महोदया से मिलकर उन्हें अपने समस्याओं से अवगत करवाया, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कुलपति महोदया ने तत्काल एग्जाम सेंटर को होम सेंटर करवाया और 20 दिनों के भीतर ही स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति भी की गयी ।।और इसको लेकर डिग्री कॉलेज मनोहरपुर के छात्र एवं छात्राएं बेहद खुश है क्योंकि स्थायी प्राचार्य के आते ही कॉलेज सुचारू रूप से चलेगा और साथ ही मूलभूत सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध किए जाएंगे ।और छात्र प्रतिनिधि गोवर्धन ठाकुर मंजित हासदा,राहुल पोद्दार, मोहम्मद अनस, जयंती महतो , स्नेहा शाह ने कुलपति महोदया को धन्यवाद दिया।छात्र प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर फिर ऐसी कोई समस्या आती है तो हमलोग मिलकर इसका निवारण करेंगे ।





