मनाई गई पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन का जन्मदिन

मनाई गई पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन का जन्मदिन

धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर) 

महानगर कमेटी अयोध्या ने मनाया पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन का जन्मदिन, पूर्व मंत्री ने केक काटकर कार्यकर्ता व महानगर कमेटी को किया धन्यवाद।।

आज समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर कमेटी के संयोजन में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन का जन्मदिन मनाया गया, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, प्रदेश सचिव राम अचल यादव महासचिव हामिद जाफर मीसम उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव सहित हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने केक काटा, कार्यकर्ताओं व नेताओं ने फूल मालाओं से पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे का स्वागत किया, सभी कार्यकर्ता पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर उत्साह से लबरेज दिखे, इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि हमें खुशी है कि नेता के रूप में पवन पांडे ऐसा नेता मिला जो सबके दुख सुख में खड़ा रहता है आज उनके जन्मदिन पर दीर्घायु होने की कामना के साथ 2027 में विधायक बनने की कामना करता हूं, जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि पवन पांडे सिर्फ अयोध्या ही नहीं पूरे प्रदेश में लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं आज उनके जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि 2027 में विधायक पवन पांडे को बनाकर प्रदेश में श्री अखिलेश यादव की सरकार बनाएंगे, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि आज आप सबके प्यार और शुभकामनाओ का मै हमेशा एहसानमंद रहूंगा और जिस तरह से आपने आज मेरे जन्मदिन को मनाया है उसका धन्यवाद अदा करता हूं , आप सबको भरोसा दिलाता हूं कि आपके हर सुख दुख में आपका भाई आपका बेटा पवन पांडे हमेशा खड़ा रहेगा।। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि इस मौके पर महानगर कमेटी, पार्षद, पूर्व पार्षदगण विधानसभा कमेटी सहित जिले के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।