मध्यान भोजन में अनिमियतता

मध्यान भोजन में अनिमियतता

 अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)

तालचेर अंचल के विभिन्न विद्यालयो में सरकार के तरफ से ठेकेदारों के माध्यम से दिया जाने वाला मध्यान भोजन में विभिन्न महलो से अनियमितता की शिकायत किए जाने के बावजूद इस बिषय में कोई कार्यवाही ना होने से लोगो में रोष देखा जा रहा है। 
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार सरकारी गोदाम से पचास किलो वजन का चावल बोरी लेकर प्रत्येक विद्यालयों में दे दिया करता है,पर सरकारी गोदाम से लेकर विद्यालयो तक पहुंचने में चावल की बोरीयो में हेर फेर किया जाता है। 
मिली जानकारी के अनुसार पिछले 25 वर्षो से एक ही ठेकेदार इस कार्य को कर रहा है।  इस प्रकार की घटना देखने को मिली है तालचेर नगरपालिका अंतर्गत आनेवाले 9 नंबर वार्ड के घाटरा साही प्राथमिक विद्यालय में। 
खबर मिलते ही इस विद्यालय में कुछ जन प्रतिनिधि व पार्षद जाकर प्रधानाध्यापिका से 
पुछताछ की, जिसका वह सटीक उत्तर नही दे पाई ओर वगले झाँकने लगी। 
इसके बाद जन प्रतिनिधियों ने मिलकर उप जिलाधिकारी को इस मामले की जानकारी देते हुए  एक पत्रकार शौपी।