मधुसूदन दास जयंती को स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया गया
सुशांत कुमार मल्लिक (संवाददाता)
कालाहांडी़ जिला में कार्लामुंडा़ प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले ऋषिडा़ में पत्रकारो और सामाजिक संगठनो ने मिलकर उत्कल गौरव मधुसूदन दास की जयंती को स्वाविमान दिवस के रूप में मनाया।
इसकड़ी में ऋषिडा़ स्थित पंचायत भवन में कर्लामुंडा प्रखंड स्तर पर स्वाविमान दिवस का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय सरपंच सेवती रखा, मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार राणा थे। समाज सुधारक बाबा भगवान साहू और देवराज राणा सम्मानित अतिथि थे।
अतिथियों ने मधुबाबू के संघर्ष, निस्वार्थता, बलिदान के जीवन पर प्रकाश डाला l वरिष्ठ पत्रकार नोरोत्तम सेल्मा ने संचालन किया और पत्रकार कोम्बुपानी साहू ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया l शुरुआत में चिन्मय साहू मधु गीठी का पाठ किया, जबकि मधुबाबू की प्रतिमा की पूजा की गई। बैठक में पत्रकार सुशांत मल्लिक, महेंद्र प्रधानी, धर्मानंद कुमार, अश्विनी बेहरा, गजानन गहिर मकार शामिल हुए।





