मतदाता सूची से वैध नाम हटाने के विरोध में बीजद ने लाइकेरा में पदयात्रा निकाली

झारसुगुड़ा जिले के लाइकेरा में मतदाता सूची से वैध नाम हटाने के विरोध में बीजद ने भव्य पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा में। पूर्व विधायक दीपाली दास के नेतृत्व में हज़ारों बीजद कार्यकर्तायों ने मेरा वोट, मेरा अधिकार का नारा लगाते हुए बीजद कार्यालय के पास करुणाकर चौक से निकलकर लाइकेरा पुलिस स्टेशन पहुंचे। इस मौके पर झारसुगुड़ा पुलिस अधीक्षक के नाम लाइकेरा थाना प्रभारी कृष्ण चंद्र मेहर को एक मांग पत्र सौंपा गया। एस आई आर जमा करने की प्रक्रिया में एक खास पार्टी के कार्यकर्ता नकली कागज़ात और झूठे आरोप लगाकर सही वोटरों को मरा हुआ घोषित करने और उनके नाम हटाने की कोशिश कर रहे हैं। नियम है कि एक व्यक्ति एक दिन में ज़्यादा से ज़्यादा 10 शिकायतें दर्ज करा सकता है, लेकिन इसका खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। आरोप है कि जब इस संबंध में पुलिस के पास एफ आई आर दर्ज कराने गए, तो उन्होंने मुकदमा दर्ज करने पर एतराज़ किया। प्रजा प्रतिनिधि कानून, 1950 के सेक्शन 31 के अनुसार, ऐसे झूठे शिकायत करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।इस पर बीजद सवाल कर रही है कि किसके दबाव में लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या की जा रही है। इस पदयात्रा में जिला परिषद अध्यक्ष तुलावती मिंज, लिसेरा ब्लॉक अध्यक्ष संजीब कुमार नाइक, ब्लॉक बीजद  सभापति सत्य प्रकाश नाइक, महिला जिला बीजद अध्यक्ष भगवती बेहरा, सबिता बाग, रोज़लिन पटेल, भूपाल चंद्र बेहरा के साथ कई महिला और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नागरिकों के लोकतांत्रिक और चुनावी अधिकारों की रक्षा नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज होगा।