भाजपा नेत्री ने किया मंदिर का उद्घाटन
मनोहरपुर: शनिवार को आनंदपुर प्रखंड के ग्राम पतियार में नवनिर्मित भगवान शिव,बजरंगबली मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा सह भव्य उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाज़पा नेत्री सुशीला टोपनो एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाज़पा नेता अजय थेबड़ीया उपस्थित थे.इस शुभ अवसर पर मुख्य एवं विशिष्ठ अतिथियों के कर कमलों से नवनिर्मित मंदिर एवं आयोजित धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन फ़ीता काटकर किया गया.तथा आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर पूजा अर्चना की.साथ ही क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि की उन्होंने ईश्वर से कामना किया.वहीं पूजा अनुष्ठान समापन के उपरांत मुख्य व विशिष्ठ अतिथियों ने भंडारा में शामिल होकर महाप्रसाद भोग ग्रहण किया.इसके पूर्व मंदिर समिति के द्वारा मुख्य एवं विशिष्ठ अतिथियों का फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया.इस अवसर पर काफ़ी संख्या में महिला,पुरुष व धर्मप्रेमीगण उपस्थित थे.





